फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: मंदिरों के पास कूड़े के पहाड़, हजारों लोगों पर बीमारियों का खतरा, लोगों का फूटा गुस्सा

शहर के वार्ड नंबर 6 में अड्डा रायकोट से कोठे पोना जाने वाले रास्ते पर मंदिरों के नजदीक लगे कूड़े के पहाड़ अब हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आबादी और धार्मिक स्थलों के बीच जमा कूड़े से बीमारियां फैलने के खतरे को देखते हुए लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कूड़े की समस्या से परेशान धार्मिक संगठनों, समाजसेवियों और आसपास के लोगों ने एकजुट होकर नगर कौंसिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने पहले कूड़े के पहाड़ों के सामने खड़े होकर जमकर रोष जताया और फिर नगर कौंसिल कार्यालय पहुंचकर दफ्तर का घेराव करते हुए कौंसिल प्रधान और ईओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कोठे पोना के सरपंच गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह सग्गू, गौरव सोनी, अमरजीत सिंह और हरिंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि नगर कौंसिल की जिम्मेदारी शहर को साफ-सुथरा रखना और लोगों को बीमारियों से बचाना है, लेकिन जगराओं में इसके उलट लोगों को बीमारियों के खतरे के बीच रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने शिव मंदिर के नजदीक कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ खड़े कर दिए गए हैं और अब नगर कौंसिल इस जगह को स्थायी कूड़ा डंप घोषित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें