लोगों को शुद्ध, स्वच्छ और मिलावट रहित दूध उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग, स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से ग्वाल टोली की विशेष बैठक और जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें करीब 1000 दूध देने वाले पशुओं (गाय और भैंस) के मालिकों तथा पशुपालकों को सुरक्षित दूध उत्पादन और पशुओं की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।