फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड के विरोध में मल्लांवाला में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मल्लांवाला में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। किसान नेताओं ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा नशा बेचने वालों के खिलाफ संघर्ष कर रहा था। आरोप है कि नशा बेचने वालों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। किसान नेताओं ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें