विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने फरीदकोट के वार्ड नंबर 19 के डॉ. बीआर अंबेडकर नगर, कम्मेआणा चौक स्थित श्मशानघाट में शेड बनाने और इंटरलॉक टाइलें लगाने के कार्य का नींव पत्थर रखा। इस मौके विधायक सेखों ने कहा कि यह शहर का पुराना श्मशानघाट है और यहां लंबे समय से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में दोपहर के समय अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को छाया की सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शेड का निर्माण और इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू करवाया गया है, जिस पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा यहां आने वाले आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इस मौके पर विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह परमार, रवि बुगरा, वार्ड नंबर 14 के एमसी सतविंदर सुखा, एमसी कमलजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान राजू खालसा, आशू, सुरिंदर सिंह, दीपक, सुरिंदर कुमार सहित वार्डवासी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने श्मशानघाट में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए पंजाब सरकार और विधायक गुरदित्त सिंह सेखों का धन्यवाद किया।