बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने अन्नदाता की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी से लेकर ग्रामीण इलाकों के खेतों तक धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंडियों में उचित निकासी प्रबंधों की कमी और खेतों में फसल के जमीन पर बिछ जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।