फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन, यात्रियों के सामान की जांच

ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी थाना फिरोजपुर की ओर से शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान पंजाब रेलवे के स्पेशल डीजीपी डॉ. जतिंदर जैन और डीएसपी जोनल फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों पर चलाया गया। जीआरपी थाना फिरोजपुर के मुख्य अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चलाए गए इस अभियान को पैसेंजर अवेयरनेस एवं सर्च ऑपरेशन का नाम दिया गया। इसके तहत रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री और एग्जिट गेट की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा स्टेशन के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके बैग व अन्य सामान की जांच की गई। हालांकि, पूरी जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें ट्रेन या रेलवे प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे स्टेशन, जीआरपी थाना या आरपीएफ को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें