फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसीन बेल्स किचन की रसोई में मिली भारी गंदगी, चीज चिल्ली का सैंपल भरा; सब्जियों में इस्तेमाल किए जा रहे रंग भी मिले

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने शिकायत के आधार पर फिरोजपुर स्थित बसीन बेल्स किचन की अचानक जांच की। जांच के दौरान रसोई में भारी गंदगी और सफाई व्यवस्था में कई गंभीर खामियां पाई गईं। विभाग की टीम ने चीज चिल्ली का सैंपल भरकर जांच के लिए फूड लैबोरेटरी भेजने की कार्रवाई की है। वहीं, सफाई और सैनिटरी व्यवस्था में कमियां मिलने पर किचन संचालकों को चालान जारी किया गया। जांच के दौरान रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए मिले, जो खाद्य सुरक्षा नियमों के विपरीत है। इसके अलावा जिस स्थान पर खाना तैयार किया जा रहा था और खाद्य सामग्री रखी गई थी, वहीं शराब के पैग भी रखे हुए पाए गए। टीम को खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग भी मिले। चीज चिल्ली में रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि हरी सब्जियों को आकर्षक दिखाने के लिए हरे और लाल रंग भी मौके पर मौजूद पाए गए। विभाग ने चीज चिल्ली का सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच के लिए लैब में भेजने का निर्णय लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए सफाई संबंधी खामियों पर चालान जारी किया गया। विभाग ने रेस्टोरेंट और किचन संचालकों को साफ-सफाई, सुरक्षित खाद्य सामग्री और शाकाहारी व मांसाहारी भोजन की अलग-अलग स्टोरेज सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें