मोगा जिले के गांव बुद सिंह वाला में आपसी रंजिश के चलते एक एनआरआई के घर के गेट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बाघापुराना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि गुरुवार दोपहर में पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली थी कि गांव बुद सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की गई है।