फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: जीरा में दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार दो युवक फरार

जीरा-तलवंडी भाई रोड पर रविवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने एक दुकान पर सरेआम गोलियां चला दीं। फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुकान मालिक अमन जैन पुत्र विरेंद्र जैन ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान तलवंडी भाई की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने दुकान के बाहर लगे शीशों पर सीधे गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस तलवंडी भाई की ओर फरार हो गए। अमन जैन के अनुसार, उन्हें इससे पहले किसी व्यक्ति की ओर से फिरौती या धमकी भरा फोन नहीं आया था। दिन-दहाड़े दुकान पर हुई फायरिंग की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और शहरवासियों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें