फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहरी विधायक बोले-मोगा महारैली से पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी आप

आम आदमी पार्टी (आप) के फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, देहाती विधायक रजनीश दहिया, गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी और जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर मोगा में 26 नवंबर को आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महारैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेता मोगा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि महारैली के साथ ही पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से करवाए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें