फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में धान की खरीद बंद होने से किसान परेशान, डीसी को सौंपा मांगपत्र

जिले की मंडियों में धान की खरीद बंद किए जाने से किसानों में रोष पाया जा रहा है। खरीद दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने कहा कि धान की बिजाई के समय सरकार की ओर से निर्धारित अंतराल के अनुसार ही किसानों ने फसल की बिजाई की थी। इसी कारण उनकी धान की फसल अलग-अलग समय पर पककर तैयार हुई और अब मंडियों में पहुंच रही है। लेकिन सरकार की ओर से धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य पूरा होने की बात कहकर मंडियों में खरीद बंद कर दी गई है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल अभी मंडियों में पहुंच रही है। ऐसे में खरीद बंद होने से उन्हें अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीसी से मांग की कि किसानों की समस्या को देखते हुए मंडियों में धान की खरीद दोबारा शुरू करवाई जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर किसान दर्शन सिंह, रेशम सिंह, बलविंदर सिंह व अन्य किसान मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें