फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट पुुलिस ने 6 किलो 700 ग्राम हेरोइन की बरामद

फरीदकोट जिला पुलिस ने 47 किलो 300 ग्राम हेरोइन और तीन विदेशी पिस्तौल बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 700 ग्राम हेरोइन और बरामद की है। यह बरामदगी मामले के मुख्य आरोपी की निशानदेही पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान हुई। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 54 किलो हेरोइन बरामद हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर 19 सितंबर 2026 की रात सीआईए स्टाफ की टीम ने एक कार सवार चार आरोपियों को 47 किलो 300 ग्राम हेरोइन और तीन विदेशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान गुरुहरसहाय के गांव गुदड़ पंजगराई निवासी मंगल सिंह, जलालाबाद के गांव लमोचड़ खुर्द निवासी अंकुश, सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह के रूप में हुई थी। एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मामले के मुख्य आरोपी मंगल सिंह ने खुलासा किया कि पाकिस्तान से मंगवाई गई नशे की खेप का कुछ हिस्सा किसी अन्य स्थान पर गिर गया था, जिसे आरोपी उठा नहीं पाए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम उसे साथ लेकर बीएसएफ की सहायता से भारत-पाक सीमा के नजदीक पहुंची और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 6 किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एसपी नरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से भी गहन पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें