मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मेहिना से नथुवाला जदीद जाने वाले लिंक रोड पर पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया।लेकिन दोनों युवक रुकने के बजाय मोटरसाइकिल भगाने लगे और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बही मौके से दो पिस्टल एक मोटरसाइकल बरामद हुई हे। पुलिस और बदमाशों में 5 राउंड फायरिंग हुई हे। आगे जांच जारी हे दोना आरोपी मोगा के रहने वाला हे। मौके पर पहुंचे एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि मोगा के मेहना थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मेहना से नथुवाला जदीद जाने वाले लिंक रोड पर पुलिस पार्टी ने पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों युवकों के पैरों में गोलियां लगीं और वे घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरसेवक सिंह और आकाशदीप सिंह, निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।