फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 12:51 PM IST

पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों की राज्यव्यापी ‘महाहड़ताल’ के चलते गुरुवार को होशियारपुर जिले में सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारी जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ एडेड स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी भी सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। मिनिस्टीरियल स्टाफ के यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मोदगिल ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं किए जाने के कारण उन्हें महाहड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि लंबित डीए किस्तों सहित कर्मचारियों की अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों, तहसीलों, राजस्व कार्यालयों और अन्य विभागों में नियमित कामकाज प्रभावित रहा। जमीन-प्लॉट की रजिस्ट्री, पावर ऑफ अटॉर्नी, प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रशासनिक सेवाएं बाधित रहीं। सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी जांच सेवाएं प्रभावित होने से कई मरीजों को निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें