फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कर्मचारी-पेंशनरों ने घेरा स्पीकर संधवां का आवास, 5 जिलों के संगठनों ने रैली कर जताया रोष

फरीदकोट के गांव संधवां में शनिवार को सांझा तालमेल कमेटी, पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा कर्मचारी मंच के आह्वान पर पांच जिलों के कर्मचारियों और पेंशनरों ने रोष प्रदर्शन किया। फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर से पहुंचे कर्मचारियों, पेंशनरों, आशा वर्करों, मिड-डे मील वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों और अध्यापकों ने पहले रोष रैली की और बाद में गांव में मार्च निकालते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव किया। रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं गुरनाम सिंह विर्क, प्रेम चावला, अमरीक सिंह संधू, सुखविंदर सिंह सुक्खी, जतिंदर कुमार, सरबजीत कौर, हरप्रीत सिंह और इंद्रजीत सिंह खीवा ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनरों को 42 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है, जबकि कई राज्यों में यह 60 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। उन्होंने डीए का बकाया जारी करने और डीए बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग की। इसके अलावा करीब चार वर्ष पहले पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए लिए गए मंत्रिमंडल के फैसले को लागू करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने आशा, मिड-डे मील और आंगनवाड़ी वर्करों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी के चुनावी वादे को लागू करने तथा अन्य लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। नेताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर के कर्मचारी संबंधी बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें