फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन कटा, सांसद ने 20 लाख देने का किया ऐलान

देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन काटे जाने का मुद्दा मंगलवार को राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया। उनके पैतृक घर में आयोजित विशेष समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इस मामले को राज्यसभा में उठाने का ऐलान किया। वहीं, उन्होंने लाला जी के पैतृक घर के विकास के लिए अपने एमपी लैड्स फंड से 20 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। लाला लाजपत राय चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी (रजि.) जगराओं की ओर से आयोजित इस समारोह में सांसद ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार 90 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली देने और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, दूसरी तरफ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों के घरों के प्रति सरकार का ऐसा रवैया क्यों है? उन्होंने कहा कि इस मामले को राज्यसभा में उठाकर सरकार के सामने रखा जाएगा। भाजपा सरकार बनी तो अस्पताल और एयरपोर्ट का नाम लाला जी के नाम पर रखेंगे सांसद अशोक मित्तल ने जगराओं के लिए बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर जगराओं के सिविल अस्पताल और हलवारा एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में लाला जी का योगदान अतुलनीय है और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित करवाने के लिए उनकी विरासत को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को लाला लाजपत राय का जन्मदिवस है। इस अवसर पर होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लाला जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के साथ मनाया जा सके। नशाखोरी और गैंगस्टरवाद को बताया आतंकवाद का नया रूप, जगराओं में भी फिरौती की कॉल पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में नशाखोरी और गैंगस्टरवाद गंभीर समस्या बन चुके हैं। ये आतंकवाद के नए रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि जगराओं के कुछ निवासियों को भी फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आ चुकी हैं। यह केवल किसी एक शहर की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की सुरक्षा से जुड़ी चिंता है। सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने की जरूरत है। पांच सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एलपीयू में मुफ्त पढ़ाई समारोह के दौरान सांसद अशोक मित्तल ने सरकारी स्कूलों के पांच मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं को बेहतर भविष्य और समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें