फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बुजुर्गों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति किया गया जागरूक

फिरोजपुर में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, फिरोजपुर की ओर से पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एसएएस नगर (मोहाली) के दिशा-निर्देशों तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन फिरोजपुर स्थित वृद्ध आश्रम में किया गया। इस अवसर पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की सचिव-कम-चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट मैडम अनुराधा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल, फिरोजपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने बुजुर्गों के सम्मान और उनके महत्व को दर्शाते हुए कविता, नुक्कड़ नाटक तथा संगीत की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पैनल एडवोकेट अमतोजदीप सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। इसके अलावा लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने तथा कानूनी सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें