फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कूड़े के डंप को लेकर विवाद, कोटकपूरा नगर कौंसिल की गाड़ियां रोक लगाया जाम

फरीदकोट शहर में सेमनाले के पास कोटकपूरा नगर कौंसिल की ओर से कूड़ा फेंके जाने को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। विरोध में जल जीवन बचाओ मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कूड़ा लेकर पहुंची गाड़ियों को रोक दिया और मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले से ही फरीदकोट नगर कौंसिल का कूड़ा डंप बना हुआ है, जिसके कारण आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। अब कोटकपूरा नगर कौंसिल की ओर से भी यहां कूड़ा फेंका जा रहा है। आरोप है कि कूड़े को खुले में डालने के बाद आग लगा दी जाती है, जिससे धुएं और दुर्गंध के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जल जीवन बचाओ मोर्चा के कन्वीनर शंकर शर्मा, किसान नेता शरणजीत सिंह सराय और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने आरोप लगाया कि कोटकपूरा नगर कौंसिल द्वारा फरीदकोट में अवैध रूप से कूड़े का डंप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन को मामले की जांच कर कूड़ा फेंकने और उसे आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें