फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जेल में टीवी देखने को लेकर हुआ विवाद, दूसरे गुट के तीन हवालाती भी घायल

कपूरथला की मॉडर्न जेल में बीते दिनों टीवी देखने को लेकर हवालातियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दूसरे गुट के भी तीन हवालाती घायल हो गए। जेल कर्मचारियों द्वारा तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि जेल कर्मचारियों द्वारा घायल अवस्था में तीन हवालातियों जोनी पुत्र प्रवीण, अंकित पुत्र अजमेर और गुरध्यान पुत्र बंता सिंह को अस्पताल लाया गया था। तीनों का उपचार जारी है। इस मामले में मेडिकल-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर थाना कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है। वहीं, जेल के एसपी श्यामल ज्योति ने बताया कि बीते दिनों कैदियों के बीच टीवी देखने को लेकर हुई झड़प में दूसरे गुट के तीन कैदी भी घायल हुए थे, जिन्हें उपचार और एमएलआर के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले गुट का गंभीर रूप से घायल हवालाती अमृतसर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें