तलवंडी भाई (फिरोजपुर) क्षेत्र में फूड सेफ्टी विभाग ने जांच के दौरान डुप्लीकेट कॉफी पकड़ी है। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान कॉफी की बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि संबंधित उत्पाद की बिक्री बिना बिल के की जा रही थी। इसके अलावा विक्रेता के पास एफएसएसएआई लाइसेंस भी नहीं मिला। विभाग ने कॉफी को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की बिक्री निर्धारित नियमों के तहत करने और वैध लाइसेंस व बिल रखने की हिदायत दी।