पंजाब में आप सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है। आज हालात ऐसे बन गए हैं कि सड़क पर निकलने वाला व्यक्ति भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। शाम होते ही हर किसी के मन में यही चिंता रहती है कि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच जाए। यह शब्द पठानकोट पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहे।