फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में छठ पर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ व्रत का समापन

लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। देशभर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भास्कर की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न शहरों में छठ घाटों, नदियों और तालाबों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चंडीगढ़ के 42 सेक्टर में न्यू लेक पर छठ पर्व के समापन पर मनमोहक नजारा देखने को मिला। तड़के चार बजे ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सैकड़ों महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें