पठानकोट जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय नाजोचक में आठवीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र का हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र का शव हॉस्टल में रस्सी से लटका हुआ मिला। घटना बीती रात करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।