गुरु नानक प्रेम करमसर कॉलेज, नडाला में बीती देर रात हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाशों ने चौकीदार से मारपीट कर उसे बांध दिया और इसके बाद कॉलेज के अलग-अलग कमरों में तलाशी लेकर सामान खंगाला। घटना में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भुलत्थ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: पुलिस कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या-क्या सामान चोरी हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।