पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की धर्मपत्नी अमृता कौर वड़िंग ने विधानसभा चुनाव 2027 में मुक्तसर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर दी है। शुक्रवार की देर रात रेडक्रास भवन में श्री राम सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंच से सियासत करते हुए बातों ही बातों में मुक्तसर से आगामी चुनाव लड़ने का इशारा दे डाला।