फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, मेले से हटवाई रंगीन कॉटन कैंडी व घटिया खाद्य पदार्थ

करणेवाल मेले में लोगों को साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मेले में लगे विभिन्न फूड स्टालों और खाने-पीने की दुकानों की जांच की। इस दौरान रंग वाली कॉटन कैंडी को मौके पर हटवाकर नष्ट करवाया गया। इसके अलावा गैर-मानक व संदिग्ध रंग वाले अन्य खाद्य पदार्थ भी मौके से हटवाए गए। फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि स्टाल संचालकों को खाद्य पदार्थ साफ-सुथरे ढंग से तैयार व स्टोर करने, उन्हें ढककर रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने की हिदायत दी गई। रिंग वाली मेला गेमों के पास लगे फूड स्टालों की भी जांच की गई। यहां मिले कुछ गैर-मानक खाद्य पदार्थों तथा गंदी व अस्वच्छ चटनी को हटवाकर नष्ट करवाया गया। बाज वाले चौक में ढाबों की जांच फूड सेफ्टी विभाग ने बाज वाले चौक स्थित ढाबों की भी जांच की। इस दौरान सफाई और हाइजीन से संबंधित कई कमियां मिलीं। ढाबा संचालकों को दो दिन में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर फूड सेफ्टी कानून के तहत अगली कार्रवाई और चालान की चेतावनी दी गई। विभाग ने कहा कि मेले, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें