फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीला गांव के पास कार से टकराई 30 सवारियों से भरी मिनी बस, नाले में गिरने से बचाने के लिए खेतों में उतारी

जालंधर हाईवे पर सिधवां बेट रोड स्थित गांव लीला के नजदीक रविवार को बारिश के दौरान सेम नाले पर कार और पीआरटीसी मिनी बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर धान के खेतों में जा घुसी। हादसे के समय बस में करीब 30 सवारियां सवार थीं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दो सवारियों को मामूली चोटें आईं, जबकि कार चालक और एक महिला घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बारिश के दौरान हुआ हादसा बस चालक जालोर सिंह के अनुसार, वह रविवार को पीआरटीसी मिनी बस नंबर PB35Z1228 लेकर जगराओं से सिधवां बेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से सिधवां बेट की तरफ से जगराओं आ रही एक कार गांव लीला के पास सेम नाले पर पहुंची। बारिश के बीच कार सड़क के बीच आ गई और दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस को सेम नाले में गिरने से बचाने के लिए चालक ने उसे खेतों की ओर मोड़ दिया, जिसके चलते बस धान के खेतों में जाकर रुक गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सेम नाले पर सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठे सवाल हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सेम नाले के आसपास सुरक्षा इंतजामों की कमी पर चिंता जताई। लोगों के अनुसार, नाले के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार नहीं है और न ही वाहन चालकों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण ऐसे स्थानों पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाले के दोनों ओर सुरक्षा दीवार बनाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें