फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय के विकास के लिए नगर कौंसिल प्रधान को सौंपा एक करोड़ का चेक

नगर कौंसिल गुरुहरसहाय की नवनियुक्त प्रधान सुषमा रानी की ताजपोशी के दौरान पूर्व विधायक रामिंदर सिंह आवला ने शहर के विकास के लिए अपने निजी खाते से एक करोड़ रुपये की पहली किस्त का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि गुरुहरसहाय के विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। आवला ने कहा कि गुरुहरसहाय की जनता उनके परिवार की तरह है। उनके पिता डॉ. हरभजन सिंह आवला ने हमेशा शहरवासियों की सेवा की है और वह भी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस ने आवला के नेतृत्व में 15 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। वार्ड नंबर 11 से विजयी सुषमा रानी को प्रधान, गुरमीत कौर को वरिष्ठ उपप्रधान और सोनू मास्टर को उपप्रधान बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें