फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन से गुवाहाटी तक रेल मार्ग से भेजी गई 24 टन होजरी सामग्री

फिरोजपुर मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और नई उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के विशेष प्रयासों से गुवाहाटी तक होजरी सामग्री की रेल मार्ग से ढुलाई की गई। 8 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लुधियाना रेलवे स्टेशन से होजरी गुड्स की आउटवर्ड लोडिंग सफलतापूर्वक की गई। इस खेप में होजरी सामग्री के कुल 200 पैकेज लोड किए गए, जिनका कुल वजन करीब 24 टन रहा। इस परिवहन से रेलवे को 1.88 लाख रुपये का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। रेलवे की ओर से नए माल यातायात को आकर्षित करने और व्यापारियों को रेल परिवहन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मार्ग से माल ढुलाई पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ व्यापारियों के लिए सुविधाजनक परिवहन माध्यम भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें