फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वड़िंग की बढ़ीं मुश्किलें, SC आयोग ने गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 01 Sep 2026 04:41 PM IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और दलित नेता स्वर्गीय बूटा सिंह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब पुलिस को वड़िंग समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पुलिस से पांच दिन के भीतर कार्रवाई की स्थिति रिपोर्ट भी मांगी हैं। आयोग ने जांच जल्द पूरी कर सक्षम अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने को भी कहा है। सोमवार को आयोग के समक्ष इस मामले की सुनवाई थी। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की ओर से डीएसपी हरप्रीत सिंह और डीएसपी गुलजार सिंह पेश हुए। शिकायतकर्ता और बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह भी सुनवाई में मौजूद रहे। आयोग ने जांच और गिरफ्तारी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। आयोग के मुताबिक पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्रवाई की रिपोर्ट पेश नहीं की गई थी। मामला नवंबर 2025 में तरनतारन विधानसभा उप-चुनाव के दौरान सामने आया था। चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग की ओर से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर की गई कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने चार नवंबर 2025 को मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए तरनतारन के डीसी और एसएसपी से सात दिन में रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने कहा था कि कथित टिप्पणियों में बूटा सिंह की जातीय पृष्ठभूमि और रंग को लेकर आपत्तिजनक संदर्भ दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें