फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला का BJP पर हमला, विकास से लेकर HKRN नौकरियों और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Fri, 18 Sep 2026 03:28 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने विकास कार्यों, रोजगार, कानून व्यवस्था, HKRN और UPI समेत कई विषयों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि जब सरकार से विकास कार्यों को लेकर सवाल किया जाता है तो चर्चा दूसरे मुद्दों की ओर मोड़ दी जाती है। उन्होंने गांवों में दीये जलाने के कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरपंचों पर 50-50 दीये जलाने का दबाव बनाया जा रहा है। यह आरोप दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें