फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- देश में मतांतरण का काला बाजार नहीं चलने देंगे

Tue, 29 Sep 2026 02:11 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

लुधियाना में मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से ग्लाडा ग्राउंड में आयोजित श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजा। इस दौरान उन्होंने भक्तों की समस्याएं सुनीं और मतांतरण के खिलाफ तीखे बयान दिए। शास्त्री ने कहा कि वे देश में मतांतरण का काला बाजार नहीं चलने देंगे। दिव्य दरबार की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण और भव्य आरती के साथ हुई। धीरेंद्र शास्त्री ने पर्चियां निकालकर भक्तों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बाला जी की कृपा से उनका समाधान किया। उन्होंने सभी को अपना जीवन प्रभु चरणों में समर्पित करने का संकल्प दिलाया। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि दरबार का मकसद चमत्कार दिखाना नहीं है। इसका ध्येय जन-जन को बाला जी से जोड़ना है। उन्होंने भक्तों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लाखों की बिगड़ी बनी है, तो उनकी भी अवश्य बनेगी। उन्होंने विरोधी संस्थाओं और दुष्प्रचार करने वालों को भी जवाब दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को बहला-फुसलाकर मतांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं लेकिन भय या लालच दिखाकर मतांतरण कराना गलत है। सनातनियों को जागृत करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग बाबा की शरण में जाने से ही कल्याण संभव है। उन्होंने हुंकार भरी कि जब तक उनके प्राण हैं, वे देश में मतांतरण का काला बाजार नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें