फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा की महिला किसान 5 एकड़ से शुरू की खेती, आज 40 एकड़ जमीन पर कर रहीं खेती

Wed, 09 Sep 2026 04:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मोगा जिले के गांव तलवंडी मलिया की रहने वाली मनदीप कौर खैरा आज खेती के क्षेत्र में एक ऐसी मिसाल बन चुकी हैं, जो न सिर्फ पंजाब बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने दम पर कुछ अलग करना चाहती हैं। कभी परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने महज 5 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती शुरू की थी, लेकिन मेहनत और हौसले के दम पर आज वह करीब 40 एकड़ जमीन पर खेती कर रही हैं। मनदीप कौर ने वर्ष 2009 में खेती की शुरुआत की थी। परिवार के पास अपनी करीब आधा एकड़ जमीन थी, लेकिन उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर खेती करने का फैसला किया। शुरुआत में उन्होंने धान और आलू की खेती की। उस समय उनके लिए खेती का सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने मेहनत करना जारी रखा। आज करीब 15 साल बाद उनकी मेहनत का नतीजा यह है कि वह लगभग 40 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रही हैं। मनदीप कौर के खेतों में सिर्फ एक ही फसल नहीं होती। करीब 30 एकड़ जमीन में वह आलू की खेती करती हैं, जबकि बाकी जमीन पर धान, मूंग, मक्की और अलग-अलग सब्जियां उगाती हैं। वह बताती हैं कि एक एकड़ जमीन के लिए करीब 70 हजार रुपये तक ठेके की रकम देनी पड़ती है, इसके बावजूद सही मेहनत और फसल प्रबंधन से खेती में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। मनदीप कौर की खास बात यह है कि वह सिर्फ खेत की मालकिन बनकर नहीं बैठतीं, बल्कि खुद मजदूरों के साथ खेतों में काम करती हैं। खेत में पानी लगाना हो, खाद डालनी हो, दवाई का छिड़काव करना हो या दूसरी जिम्मेदारियां, वह खुद खेती के काम में हाथ बंटाती हैं। उनका कहना है कि उन्हें खेती करने में खुशी मिलती है और यही वजह है कि वह लगातार इस काम को आगे बढ़ा रही हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें