फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल शुरू

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मंगलवार से तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल का आगाज हुआ। इस वर्ष का फेस्टिवल अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ को समर्पित किया गया है। फेस्टिवल में विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य, थिएटर, साहित्य, ललित कला और पारंपरिक हस्तकलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। पहले दिन गिद्धा, लोकगीत, भंगड़ा, शास्त्रीय गायन, लोक ऑर्केस्ट्रा, पेंटिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, फोटोग्राफी, भाषण और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। अगले दिनों में माइम, मिमिक्री, स्किट, वन-एक्ट प्ले, शबद-भजन, वार गायन, कविशरी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, मेहंदी, कोरियोग्राफी, फुलकारी और पारंपरिक लोक कलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी होंगी। विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें