फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम: तरनजीत सिंह संधू

अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। देश के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। इस शक्ति का सही इस्तेमाल करने के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ आधुनिक कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है। संधू अमृतसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल डिग्रियों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के योग्य बनाना होगा। ऐसा नहीं होने पर देश अपनी युवा आबादी के जनसांख्यिकीय लाभ का पूरा फायदा नहीं उठा पाएगा। अमृतसर के आर्थिक विकास पर बात करते हुए संधू ने कहा कि शहर में रोजाना करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु और अन्य लोग आते हैं। बेहतर बुनियादी ढांचे और योजनाओं के माध्यम से इन श्रद्धालुओं को पर्यटकों के रूप में अधिक समय तक शहर में ठहरने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इससे स्थानीय कारोबार और आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने इसे शहर के विकास का आसानी से हासिल किया जा सकने वाला अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब और अमृतसर के उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है। जरूरत स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता सुधारकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की है। इससे किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं की आय बढ़ेगी। पंजाब के राजनीतिक माहौल पर उन्होंने कहा कि गैर-जरूरी मुद्दों के बजाय रोजगार, आमदनी और नशे जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। नशे के खिलाफ केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। युवाओं को रोजगार और आय के साधन उपलब्ध करवाकर उनकी ऊर्जा को सही दिशा देना भी जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें