फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तख्त श्री केसगढ़ साहिब की घटना ने सिख इतिहास को कलंकित किया: अमरीक सिंह शाहपुर

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य अमरीक सिंह शाहपुर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में हाल में हुई घटना पर चिंता और शर्मिंदगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सिख संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। शाहपुर ने कहा कि इस मामले को लेकर कई सदस्यों ने बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक तौर पर सिख संस्थाओं पर एक परिवार का प्रभाव बढ़ने से संस्थाओं की मर्यादा और स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में कथित घटना के दौरान संबंधित अधिकारियों और प्रबंधकों की ओर से समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने सिख संगत और पंथक संगठनों से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। शाहपुर ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संस्था का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिख पंथ की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि आगे की रणनीति तय करने के लिए 25 सितंबर को सिख संप्रदायों और विभिन्न संगठनों की विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की कार्रवाई और रुख को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें