फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर फूलों से सजावट शुरू

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फूलों से सजावट की सेवा शुरू हो गई है। अरदास के बाद शुरू हुई इस सेवा के तहत एयरपोर्ट के अराइवल और डिपार्चर एरिया सहित विभिन्न हिस्सों को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश-विदेश से अमृतसर पहुंचने वाली संगतों और यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करना है। सेवादारों के अनुसार, एयरपोर्ट की सजावट में देश-विदेश से मंगवाई गई 25 से 30 किस्मों के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सेवा में सेवादारों के साथ दिल्ली और कोलकाता से पहुंचे कारीगर भी योगदान दे रहे हैं। एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटरों और अन्य स्थानों पर भी विशेष सजावट की जा रही है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर गुरु साहिबान के स्वरूप और सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब का विशाल मॉडल भी सजाया गया है, जो यहां पहुंचने वाली संगतों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सेवादारों ने बताया कि फूलों से सजावट की यह सेवा केवल एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में भी सजावट की जाएगी। प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाले कीर्तन और मुख्य धार्मिक समागमों तक यह सेवा जारी रखने की योजना है। इस पहल के माध्यम से संगतों का स्वागत करने के साथ श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की खुशियों और उनके प्रति श्रद्धा को भी प्रकट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें