फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड के बाद नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग

मानसा में समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद नशा तस्करी के खिलाफ उठ रही आवाज के बीच भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चा ने नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। संगठन के नेता अमन वाल्मीकि और अन्य प्रतिनिधियों ने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को मांगपत्र सौंपा। मोर्चे के नेताओं ने मांग की कि नशा तस्करी और गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल लोगों के हथियार लाइसेंसों की जांच की जाए। नियमों के उल्लंघन या लाइसेंस रद्द करने के पर्याप्त आधार मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को हथियार लाइसेंस कैसे जारी किए जाते हैं और उनका नवीनीकरण किन आधारों पर होता है। नेताओं ने लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की भी मांग की। इसके अलावा, नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोपों का सामना कर रहे मेडिकल स्टोरों की जांच करने की अपील की। मोर्चे ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में धरने-प्रदर्शन कर संघर्ष तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें