फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शुक्रवार डेंगू पर वार: अमृतसर में हॉटस्पॉट इलाकों में एंटी लार्वा गतिविधियां, रेलवे स्टेशन पर भी चला अभियान

बरसात के मौसम में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ अभियान के दौरान एंटी लार्वा गतिविधियां, स्प्रे, फॉगिंग और लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी विशेष अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के प्रजनन का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को प्रत्येक शुक्रवार अपने घरों और आसपास कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमलों, पानी की टंकियों और छतों पर पड़े कबाड़ समेत अन्य बर्तनों की जांच कर जमा पानी को साफ करना चाहिए। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और खून आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाने की सलाह दी गई। जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह ने लोगों को जागरूक किया और पोस्टर व पैंफलेट बांटे। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, फील्ड वर्कर और ब्रीडिंग चेकर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें