फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र सराय विवाद पर अकाली नेताओं का हमला, एसजीपीसी से इस्तीफे की मांग

श्री आनंदपुर साहिब में पवित्र सराय से जुड़े विवाद को लेकर अकाली दल वारिस के नेताओं और पंथक प्रतिनिधियों ने एसजीपीसी तथा अकाली नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। अटारी और अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि श्री आनंदपुर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर मर्यादा से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सराय में गाड़ियों, सेवादारों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किस आधार पर की गई। उनका कहना था कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पद और व्यक्ति के आधार पर अलग-अलग मापदंड नहीं होने चाहिए। नेताओं ने घटना की जांच के लिए धार्मिक और कानूनी विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की। साथ ही जिम्मेदारी तय होने पर संबंधित अधिकारियों और नेताओं से इस्तीफे लेने की बात कही। उन्होंने एसजीपीसी चुनाव लंबे समय से नहीं होने का मुद्दा भी उठाया और केंद्र व पंजाब सरकार से जल्द चुनाव करवाने की मांग की। नेताओं ने पंजाब के अधिकारों, पानी के मुद्दे और युवाओं से जुड़े सवालों पर पंथक संगठनों में एकजुटता की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें