फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: गरीबों के राशन की कालाबाजारी! 275 बोरी गेहूं से भरा अन्नदूत ट्रक फ्लोर मिल में पकड़ा, मिल सील

Wed, 04 Nov 2026 10:50 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर में गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की हेराफेरी का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां करीब 275 बोरी गेहूं से भरा अन्नदूत योजना का ट्रक निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बजाय एक निजी फ्लोर मिल में पहुंच गया। यहां रात के अंधेरे में ट्रक से गेहूं की बोरियां उतारी जा रही थीं। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने फ्लोर मिल को सील कर दिया है,जबकि गेहूं से भरे ट्रक को मोतीनगर थाने में खड़ा कराया गया है।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका कर दी खारिज

जानकारी के मुताबिक,ट्रक चालक भरत पटेल निवासी सुभाषनगर साईंखेड़ा वेयरहाउस से करीब 275 बोरी गेहूं ट्रेक में लेकर निकला था। उसे किसी रोहित दांगी के कहने पर पर्ची देकर SPC यानी विशिष्ट खरीद केंद्र के लिए भेजा गया था। लेकिन ट्रक निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बजाय मोतीनगर थाना क्षेत्र के छोटा करीला स्थित MK इंटरप्राइजेज फ्लोर मिल पहुंच गया। यह मिल गणेश केशरवानी की बताई जा रही है। रात के समय फ्लोर मिल में ट्रक से गेहूं की बोरियां उतारी जा रही थीं। इसकी सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी ललित कश्यप भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सहायक आपूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे और गेहूं से संबंधित दस्तावेजों एवं पूरी स्थिति की जांच की।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर फ्लोर मिल को सील कर दिया गया एवं ट्रक को थाने में रखवाते हुए चालक भरत पटेल के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि वेयरहाउस से गेहूं किसके निर्देश पर निकला और सरकारी गेहूं निजी फ्लोर मिल तक कैसे पहुंचा। बता दें कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत संचालित ट्रकों से सरकारी राशन को निर्धारित राशन दुकानों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में सरकारी गेहूं का रास्ता बदलकर निजी फ्लोर मिल तक पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है।   कार्रवाई करती टीम
  कार्रवाई करती टीम  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें