फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: अमरपाटन हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा देकर लौट रहे युवकों को रोका था

Tue, 25 Aug 2026 07:01 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

नेशनल हाईवे-30 पर राहगीरों को रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को अमरपाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, पावर बैंक और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित करीब 56,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद बाल संप्रेषण गृह रीवा भेजा गया। परीक्षा देकर लौट रहे युवकों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार, घटना 23 अगस्त की रात की है। शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद पटेल निवासी मिर्जापुर अपने साथी के साथ परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शारदा ढाबे के पास तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनके पास रखे दो मोबाइल फोन, करीब दो हजार रुपये नकद, पावर बैंक सहित अन्य सामान छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अमरपाटन थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पढे़ं: भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया, हाई कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं की रिपोर्ट आरोपी की गलती से मिला पुलिस को सुराग
लूट की वारदात की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिला। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल एक आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल फोन में अपनी मां के नाम की सिम डालकर उसका इस्तेमाल किया। सिम कार्ड मोबाइल में लगते ही पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल और सिम की गतिविधियों को ट्रेस करना शुरू कर दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पड़क्का मैदान के पास से दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 24 अगस्त को कार्रवाई करते हुए पड़क्का मैदान के पास से मोहम्मद इरफान निवासी ग्राम पंचायत लालपुर और विकास कुशवाहा निवासी पुरानी बस्ती अमरपाटन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान की बरामदगी की। कार्रवाई में दो मोबाइल फोन, पावर बैंक और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित करीब 56,500 रुपये का मशरूका बरामद किया गया। दो आरोपी जेल, नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजा गया
पुलिस ने मोहम्मद इरफान और विकास कुशवाहा को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह रीवा भेज दिया गया। हाईवे पर वारदात से राहगीरों में थी चिंता
नेशनल हाईवे-30 पर रात के समय राहगीरों को रोककर लूटपाट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। खासतौर पर परीक्षा देकर या अन्य जरूरी काम से देर रात लौटने वाले लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के बाद वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें