फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: खिलाड़ियों को सौगात, 9.44 करोड़ से बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Tue, 17 Nov 2026 10:08 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में नवनिर्मित 400 मीटर लंबे 8-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल लोकार्पण किया। करीब 9.44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक ट्रैक के शुरू होने से देवास के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स के अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अब जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप अभ्यास का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक से तैयार यह सिंथेटिक ट्रैक देवास के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देवास को आने वाले समय में और भी सौगातें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रैक का भूमिपूजन 17 नवंबर 2024 को किया गया था और दो वर्ष बाद 17 नवंबर को ही इसका लोकार्पण होना सुखद संयोग है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान

कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि यह दिन देवास के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक है। आधुनिक ट्रैक बनने से बच्चों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके अलावा स्टेडियम में जल्द पवेलियन का निर्माण कराया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी स्थान चिन्हित कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक ने कहा कि देवास के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिलाड़ी जय मीणा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर देवास को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि 400 मीटर का 8-लेन सिंथेटिक ट्रैक मिलना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे युवा खिलाड़ियों को अभ्यास का आधुनिक मंच मिलेगा और वे प्रदेश तथा देश का नाम रोशन कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, कलेक्टर नेहा मीना, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, निगम सभापति रवि जैन, राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, ओम जोशी, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें