दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मवैया चौराहे पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और दीपावली से जुड़े सामान की दुकानें सज गई हैं। यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों को 150 रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां मिल रही हैं। दुकानों पर कच्चे और पक्के दीयों के साथ घरौंदे समेत त्योहार से जुड़ा अन्य सामान भी बिक्री के लिए रखा गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग आकार और कीमतों के विकल्प उपलब्ध कराए हैं। दीपावली की तैयारियों के साथ बाजार में त्योहार का माहौल नजर आने लगा है।