फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पत्नी की हत्या का आरोप, रेलवे क्रॉसिंग पर फेंका शव

राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा में दहेज हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश है। मायके पक्ष के लोग शव लेकर धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया। घटना के बाद परिवार ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें