फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन चौकियों के बीच महिला का मंगलसूत्र छीना, वारदात सीसीटीवी में कैद

विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अति-व्यस्त पॉलिटेक्निक चौराहे पर गुरुवार को बेखौफ उचक्कों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता गीता यादव (40) अपनी बेटी को अस्पताल में दिखाकर घर (टेढ़ीपुलिया, शिकंदरपुर) लौटने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थीं, तभी एक युवक झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात तीन-तीन पुलिस चौकियों के क्षेत्र के पास हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध युवक भागता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें