फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शहीद पितृ श्रद्धा नमन, शहीद क्रांतिवीरों को अर्पित किया तर्पण

लखनऊ में पितृ पक्ष की अमावस्या पर गोमती तट स्थित शहीद स्मारक पर ‘शहीद पितृ श्रद्धा नमन-शहीद श्राद्ध’ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन विभीषिका और राष्ट्र रक्षा में बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात क्रांतिवीरों को तर्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह अनुष्ठान सुमंगलम सेवा साधना संस्थान, कर्तव्या फाउंडेशन, विश्व पुरोहित परिषद, हमराह एक्स एनसीसी कैडेट सेवा संस्थान और जयति भारत परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहीद क्रांतिवीरों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। आयोजन का उद्देश्य देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनकी स्मृति को नमन करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें