राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा गया है। पोस्टर के जरिए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संदेश दिया गया है। इसमें भगवान हनुमान के आशीर्वाद के साथ अखिलेश यादव के लिए विजय की शुभकामना व्यक्त की गई है। चुनावी माहौल के बीच राजधानी में एक बार फिर पोस्टर के जरिए राजनीतिक संदेश सामने आया है। सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और राहगीरों के बीच इसकी चर्चा होती दिखाई दी। इससे पहले भी लखनऊ में अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं से जुड़े पोस्टर सामने आते रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में पोस्टर पॉलिटिक्स का सिलसिला जारी है।