समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर विमादित्य मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ता जयराम पांडेय की ओर से एक होल्डिंग लगाई गई है। संत कबीर नगर के रहने वाले जयराम पांडेय द्वारा लगाए गए इस होल्डिंग पर लिखा है, “17 में जो रह गए थे अधूरे, 27 में वे हर काम होंगे पूरे।” प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों से जुड़े संदेशों और नारों वाले होल्डिंग लगाने का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के साथ-साथ भाजपा की ओर से भी अलग-अलग जगहों पर ऐसे होल्डिंग लगाए जा रहे हैं। इनके जरिए कार्यकर्ता अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।