फैजाबाद रोड स्थित कमता चौराहे पर रोडवेज बस ड्राइवर-कंडक्टरों की पांच घंटे की हड़ताल भले ही कल समाप्त हो गई हो, लेकिन इसका असर आज दूसरे दिन भी साफ देखने को मिला। चौराहे पर व्यवस्थित रूप से गाड़ियां खड़ी होने के बजाय अर्टिगा कारें और अन्य वाहन अंदर गलियों में खड़े किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि दलाल ई-रिक्शा के जरिए चौराहे से सवारियों को उठाकर सीधे गलियों और रास्तों में खड़ी बसों तक पहुंचा रहे हैं। यातायात पुलिस की मौजूदगी के बीच चल रहे इस खेल से आम यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।